फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फ्रेंड बनकर लड़की की अश्लील फोटोज की पोस्ट

Tue, 17 Nov 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा की फेसबुक आईडी पर शोहदे ने उसकी ही अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। छात्रा ने इसकी शिकायत वुमेन पॉवर लाइन-1090 पर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दूसरे दिन उसी आईडी से चैट बॉक्स में छात्रा की ही कुछ अश्लील तस्वीरें भेजी गईं। इसके बाद वह आईडी बंद कर दी गई।

ब्लैकमेलिंग के डर से छात्रा ने इसकी शिकायत वुमेन पॉवर लाइन - 1090 से की। पुलिस की टीम सर्विलांस सेल की मदद से छात्रा को अश्लील तस्वीरें भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला कि जिस आईडी से अश्लील तस्वीरें भेजी गई, वह फर्जी है। इस मामले में छात्रा के करीबी दोस्तों का हाथ होने की आशंका है। तस्वीरों के संग छेड़छाड़ भी की गई है। छात्रा ने पुलिस को कुछ शोहदों के नाम भी बताये हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें