मानकनगर की आरडीएसओ कॉलोनी में रहने वाले रेलवे के हेल्पर जगप्रसाद यादव के दत्तक पुत्र उमेश की हत्या उसके साथ रहने वाले किशोर ने की थी। अपनी गर्लफ्रेंड से चोरी छुपे फोन पर बात करने से नाराज किशोर ने विरोध जताया तो दोनों में झगड़ा हुआ था।
गायब मोबाइल के कॉल डिटेल से राज उजागर होने पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया तो उसने सच उगलने के साथ झाड़ियों में फेंका मोबाइल भी बरामद करा दिया। एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि आरडीएसओ कॉलोनी में 6 जनवरी को 13 वर्षीय उमेश यादव की उसके कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की तफ्तीश में नजदीकी व्यक्ति पर शक था। पुलिस ने मौके से गायब उमेश के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लेने के साथ कॉल डिटेल खंगाला। वारदात के बाद से मोबाइल बंद था। कॉल डिटेल में एक नंबर संदेह के घेरे में आया जो एक किशोरी का था।