फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में आठवीं क्लास के छात्र ने किया चौथी के लड़के से रेप, हालत बिगड़ने पर मौत

Thu, 10 Aug 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के बाजारखाला के पुराना हैदरगंज स्थित हॉस्टल में चौथी के छात्र से कुकर्म के बाद ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को परिवारीजन हॉस्टल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। एक आठवीं के छात्र पर कुकर्म का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जून में कक्षा चार में 11 वर्षीय छात्र का प्रवेश लिया गया, उसकी तबीयत चार अगस्त को खराब हो गई। हॉस्टल पर पहुंचे परिवारीजनों ने छात्र को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। 

बुधवार की शाम मृतक छात्र के परिवारीजन हॉस्टल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले आठवीं के छात्र ने उसके साथ कुकर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हॉस्टल प्रबंधन ने मामले को छिपाए रखा। 
विज्ञापन


इसका खुलासा अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। हॉस्टल प्रबंधन के मुताबिक, आरोप बेबुनियाद है। छात्र की तबीयत खराब हुई थी। परिवारीजन हॉस्टल पहुंचकर छात्र को साथ लेकर गए।  इंस्पेक्टर बाजारखाला सुजीत दुबे ने बताया कि पुलिस परिवारीजनों और हॉस्टल प्रबंधन को लेकर थाने पहुंची। देर रात तक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें