फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउंज में की लड़की से छेड़छाड़, हुई मारपीट

Sun, 24 Nov 2013 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज में एसएसपी कैंप ऑफिस के सामने आए दिन झगड़ों को लेकर चर्चित ब्लू डी लाउंज में शनिवार शाम एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति संभालने के बाद लाउंज के मालिक व मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें बिना लाइसेंस शराब व हुक्का पिलाने का आरोप है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि लीला चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने ब्लू डी लाउंज के मालिक शुएब व मैनेजर अनुपम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पढ़ें- पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, प्रेमिका ने बताया

दरअसल, एक युवती अपने पुरुष मित्र के साथ ब्लू डी लाउंज गई थी। इस बीच वहां मौजूद युवती के पुराने मित्रों से नोकझोंक होने लगी। सभी शराब के नशे में थे। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस बीच युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने स्थिति संभाली।

उधर, मारपीट के मामले में नरही निवासी इमरान ने चौपटियां के शाहाब, अयाज व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें