भाजपा पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की शिकायत दूरभाष पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से की। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि बेवजह मामले को तूल दिया गया। मुंशी ने पैसे की मांग नहीं की थी। मारपीट करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। भाजपा बूथ अध्यक्ष कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे थे।
मामले पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि बच्चों में आपस में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों के खिलाफ धारा-151 में चालान किया गया था। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने मुंशी पर मारपीट करने और दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सलोन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।