फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत में मिली रकम के बंटवारे पर भिड़े पुलिसकर्मी

Wed, 01 Oct 2014 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्दीधारियों की करतूत ने बाराबंकी पुलिस को शर्मसार कर दिया। वर्दीधारियों ने छापेमारी कर चार करोड़ की मारफीन के साथ एक तस्कर को दबोचा।
विज्ञापन


36 घंटे पुलिस ने कस्टडी में रखकर उसे यातनाएं दी और फिर 30 लाख रुपये रिश्वत लेकर उसे छोड़ दिया।

सूत्रों की मानें तो रिश्वत के बंटवारे को लेकर वर्दीधारी भिड़ गए और खबर आग की तरह पुलिस महकमे में फैल गई।

मंगलवार को शिकायत मिलने पर एसपी ने पूरे मामले के जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

कारनामे के खुलासे से तस्कर को दबोचने में शामिल सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की नींद उड़ गई है।

एसपी अब्दुल हमीद के मुताबिक, नौ सितंबर रात मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने जैदपुर के टिकरा के एक तस्कर के बाराबंकी स्थित गुलिस्ता-ए-शेर कॉलोनी में छापेमारी कर चार किलो मारफीन के साथ उसे दबोचा था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चार किलो मारफीन की कीमत चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने गुपचुप तरीके से तस्कर को 36 घंटे पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ शुरू की। पुलिस को पूछताछ में तस्करी के संबंध में तो कोई जानकारी नहीं मिली, मगर पुलिसिया खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तस्कर ने वर्दीधारियों को घूस देने का लालच दिया। वर्दीधारी भी तस्कर के झांसे में आ गए और 30 लाख रुपये के सौदेबाजी कर तस्कर को छोड़ दिया।

घूस के 30 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दबोचने में शामिल कुछ पुलिसकर्मी भिड़ गए। चंद दिनों में तस्कर से डील की खबर पूरे पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


शिकायत एसपी तक पहुंची। उन्होंने अपने स्तर पर जांच कराई तो मामला सही पाया जिस पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए।

उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने के लिए एक एडिशनल अफसर के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि, जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें