फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरा करने की क्रीम के बहाने महिला को लूटा

Wed, 01 Oct 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खिचरा गांव में मंगलवार को चेहरा गोरा करने की क्रीम के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की।
विज्ञापन


बदमाशों ने महिला का झांसा दिया कि वे बाबा रामदेव केनुस्खे बेचते हैं। बदमाश महिला से 1950 रुपये, सोने की चेन और कुंडल लूटकर ले गए। इस बाबत मसूरी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खिचरा निवासी पूनम गुप्ता ने बताया कि उनके पति सुनील गुप्ता यूपीएसआईडीसी की एक फैक्ट्री में जॉब करते हैं। सुबह 11 बजे पति ड्यूटी पर गए थे। वे घर में अकेली थीं। घर का गेट खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवक उनके घर आए और बोले की वे बाबा रामदेव केनुस्खे बेचते हैं। उनके पास गोरा करने की एक क्रीम है। इस दौरान बदमाशों ने देखा कि महिला घर में अकेली है।

उन्होंने महिला के तमंचा लगा दिया और लूटपाट की। जाते हुए बदमाश बाहर से गेट बंद कर गए।

महिला ने छत पर चढ़कर शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग जमा होते, बदमाश बाइक पर भाग चुके थे। महिला ने बदमाशों को बाइक पर भागते हुए देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें