फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल बुलाकर यौन शोषण करने वाला बैंक पीओ गिरफ्तार, थाने पहुंचते ही बदला सुर

Tue, 13 Mar 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
arrested shimla
विज्ञापन

कैसरबाग पुलिस ने युवती का यौन शोषण करने के आरोपी बैंक पीओ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ युवती ने रविवार को केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पीओ ने उसे कैसरबाग के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। इसके बाद मुकर गया। पीड़िता ने जब दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।

मड़ियांव थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के मुताबिक, इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्त शशांक पाल नाम के युवक से हुई। शशांक मुरादाबाद के मान सरोवर मिलन बिहार मझौला का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह इंजीनियरिंग कॉलेज से एमबीए कर रहा था। इसी बीच शशांक की एक बैंक में क्लर्क की नौकरी लग गई। वह बाहर चला गया, लेकिन युवती से मिलना और बातचीत करना बंद नहीं हुआ।

पिछले साल अक्तूबर में शशांक का चयन पंजाब नेशनल बैंक में पीओ के पद पर हुआ। जनवरी में वह ट्रेनिंग करने कोलकाता चला गया। दोनों की बातचीत होती रही।

कैसरबाग के होटल में किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि शशांक बीते 18 फरवरी को लखनऊ आया और कैसरबाग के एक होटल में ठहरा था। वहीं पर उसे मिलने के लिए बुलाया। युवती जब उसके कमरे में गई तो शशांक कुछ देर तक बातचीत करता रहा। इसके बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर जबरन दुष्कर्म किया।

युवती ने विरोध किया तो चुप कराने के लिए जल्द शादी करने का वादा किया। वहां से युवती भागकर घर पहुंची। कुछ दिनों बाद युवती ने शशांक से शादी की बात की। इस पर उसने टाल-मटोल करने लगा।

युवती ने एक बार फिर उसे फोन कर कहा कि उसके परिवारीजन शादी की बातचीत करने उसके घर जा रहे हैं। इस पर वह भड़क गया। उसने धमकी दी कि अगर परिवारीजन उसके घर पहुंचेंगे तो शादी नहीं करेगा, क्योंकि दोनों गैर जाति के हैं।

उसके बहन की शादी तय हो रही है, जिस पर असर पड़ेगा। इसके बाद शशांक ने बातचीत भी बंद दी।

दो दिन पहले थाने में दी तहरीर

इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवती शनिवार को अपने पिता के साथ थाने पहुंची थी। उसने शशांक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज मंगाया है। जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना एसएसआई दुर्गा दत्त सिंह कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को आरोपी युवक के कैसरबाग बस अड्डे के पास होने की सूचना मिलते ही उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन

थाने पहुंचते ही आरोपी का बदला सुर

पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंची। कुछ देर बाद युवती और उसके परिवारीजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी पीओ का सुर बदल गया। जैसे ही युवती का परिवार सामने आया वह शादी करने की बात करने लगा। युवती के पिता ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही और चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें