फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.94 करोड़ रुपए के घोटालेबाज ने दिखाई ये कैसी दबंगई

Mon, 26 Aug 2013 10:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खाला क्षेत्र में दवा कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी दबंगों ने रविवार रात एक फल व्यवसायी के घर धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


हमलावरों के जाने के बाद व्यापारी आसपास के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा। वारदात के विरोध में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भदेवां में मरीमाता मंदिर के पास रहने वाला फल व्यवसायी मो जैश शकील रात 8:30 बजे घर के बाहर बैठा था। इस बीच दो बाइकों से पहुंचे चार हमलावरों ने धमकाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


मो. जैश का आरोप है कि हमलावरों में ऐशबाग निवासी उबैद अली, मेराज, गौस व एक अज्ञात शामिल था। उबैद व उसके साथियों ने पुराने शहर के विभिन्न मोहल्लों के अनेक लोगों को मेस्ट्रा फार्मा नामक दवा कंपनी में साझेदारी व मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की थी।

इनमें से 40 व्यक्तियों ने मो जैश शकील के कहने पर 1.94 करोड़ रुपये लगाए थे। उबैद व उसके साथियों द्वारा रकम हड़प लेने पर सभी लोग जैश शकील से तगादा कर रहे थे।

इस पर जैश ने ठगी का शिकार बने लोगों को साथ लेकर 27 जुलाई को एसएसपी आवास व पाटानाला चौकी पर प्रदर्शन किया था। चौक पुलिस ने उबैद अली, नजमी, फरीद व गौस आदि के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

इसी रंजिश के चलते उबैद, मेराज व गौस ने एक अन्य साथी की मदद से वारदात अंजाम दी। गोली लगने से कार का शीशा टूट गया और घर की दीवारों व गेट पर गोलियां धंसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें