फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इरादे से घर में घुसे युवकों ने महिला के कपड़े फाड़े

Wed, 13 Nov 2013 10:53 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक में पानी लेने के बहाने घर पर घुसे दो युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। आरोप है कि दोनों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले देवर के आने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग निकले। लोक-लाज के भय से परिवारवालों ने मामला दबा दिया।

वहीं, एक दिन बाद युवक फिर पहुंचा और मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए चोरी के आरोप में फंसाने की बात कहते हुए स्कूटी मांगी।

पढ़ें- नौकरी तो नहीं मिली पर छह लाख लुट गए

पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को पड़ोसी के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है।

घटना रविवार रात चौक थाना क्षेत्र स्थित सोधीटोला की है। पीड़ित महिला पति के साथ घर पर ही कपड़ों पर छपाई का काम करती है।

पति के रिश्तेदारी में जाने के चलते रविवार को महिला घर पर अकेली थी। रात दस बजे पुरानी सब्जी मंडी के पास रहने वाले राजीव ने दरवाजा खटखटाया।

पढ़ें- 50 रुपए के लिए बने कातिल, पुलिस ने दबोचा

उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। दरवाजा खोलने पर उसने पानी की बोतल मांगी। महिला पानी लेने गई तो दोनों अंदर घुस गए और उसे दबोच लिया।

गलत इरादे से कपड़े फाड़ने के साथ ही विरोध पर पीट दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला उसका देवर आ गया।

पढ़ें- छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, शोहदे ने मारा चाकू

महिला ने बताया कि देवर को देखकर राजीव अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पति घर आया लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई।

महिला का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राजीव फिर पहुंचा और स्कूटी मांगी। साथ ही धमकाया कि पुलिस से उसकी पहचान है। घबराई महिला पति को लेकर एसएसपी से मिली।

उन्होंने चौक पुलिस को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस के मुताबिक महिला और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें