फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में प्रॉपर्टी डीलर ने की बमबाजी-फायरिंग-तोड़फोड

Tue, 12 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर के खरगापुर सरस्वतीपुरम स्थित हरेंद्र कुमार पांडेय के फिजियोथेरेपी क्लीनिक में सोमवार शाम इलाके के प्रॉपर्टी डीलर संदीप भदौरिया ने जमकर बवाल किया।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे 20-25 असलहाधारी साथियों को लेकर संदीप भदौरिया क्लीनिक में घुस आया और हरेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। क्लीनिक का फर्नीचर व सामान तोड़ डाला। विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग और देसी बम चलाए।

हरेंद्र को लहूलुहान करने के बाद प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर एएसपी उत्तरी विजय ढुल, सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव सहित गोमतीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हरेंद्र की तरफ से एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच में लोडर खड़ा देखकर भड़का

सीओ ने बताया कि हरेंद्र मूलरूप से मऊ के हल्दपुरा थाना के सहदुल्ला का रहने वाला है। फिजियोथेरेपी क्लीनिक के साथ ही वह राधिका वीआईपी टेंट एंड कैटरर्स के नाम से टेंट हाउस भी चलाता है।

सोमवार सुबह करीब आठ बजे हरेंद्र का ड्राइवर लल्लन यादव लोडर में टेंट हाउस का सामान लादकर सड़क पर खड़ा था। इस दौरान इलाके में ही रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर संदीप भदौरिया और राजू मिश्रा स्विफ्ट कार से निकले।

लोडर बीच में खड़ा देख संदीप भड़क गया और लल्लन का कॉलर पकड़कर खींच लिया और थप्पड़ मारे। शोर सुनकर हरेंद्र बाहर आया और विरोध करने लगा। संदीप उसे देख लेने की धमकी देते हुए चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें