भाजपा नेता ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर।
- फोटो : amar ujala
भाजपा नेता अभिजात मिश्रा ने हजरतगंज थाने में मुस्लिम प्रवक्ता तस्लीम रहमानी के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कैसरबाग के सुंदर बाग निवासी अभिजात मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता है। अभिजात मिश्रा के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर यूट्यूब के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के न्यूज़ चैनल पर डिबेट देखा। जिसमें मुस्लिम प्रवक्ता के तौर पर तस्लीम रहमानी एमपीसीआइ अध्यक्ष अपना वक्तव्य दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने ने भगवान राम के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की।
तसलीम रहमानी के इस अपमान जनक वक्तव्य से सम्पूर्ण हिन्दू समाज की भावनायें आहत हुई है। यह वक्तव्य तस्लीम रहमानी द्वारा जानबूझ कर दो संप्रदाय के बीच वैमनश्यता एवं घृणा फैलाने के उद्देश्य से दिया गया है। इस वक्तव्य से समाज में शान्ति भंग की आशंका बनी हुई है। भाजपा नेता ने इस मामले में तस्लीम रहमानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है हजरतगंज एसीपी अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है । मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कार्यवाही की जाएगी।