फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ महिला शव

Tue, 29 Nov 2022 02:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)

सार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुंडवल गांव में मंगलवार को एक अधेड़ महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव निवासिनी ननकई (65) अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में आम के पेड़ से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटकती मिली। टहलने गए ग्रामीणों ने महिला का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना उसके घर वालों को दी।

मृतका की बहू रेखा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काट कर शव को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि जरूरी लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बहू ने पुलिस को बताया कि महिला रात में टहल रही थी। वह कब खेतों में जाकर फांसी लगा ली उसे जानकारी नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें