फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमिटी सीनियर्स ने जूनियर्स के साथ की अश्लीलता

Sun, 08 Feb 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एमिटी यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में शुक्रवार रात बीटेक फोर्थ ईयर के छात्रों ने बीआर्क प्रथम वर्ष की छात्राओं से खुलेआम छेड़खानी की।
विज्ञापन


जूनियर छात्रों ने विरोध किया तो सीनियर्स ने उनकी पिटाई कर दी। सीनियर्स ने तीन छात्राओं को भी पीट दिया।

पीड़ित छात्राओं और उसके सहपाठी छात्रों ने शनिवार को चिनहट थाने में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फैजल, प्रत्यूष श्रीवास्तव, सौरभ और ऐश्वर्य बाजपेई सहित दर्जनों अज्ञात सीनियर्स के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिनहट स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में शुक्रवार रात कल्चरल फेस्ट एमिफोरिया का समापन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेस में खाना खाने गई थीं छात्राएं

एमिफोरिया के बाद रात करीब नौ बजे बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) फर्स्ट ईयर की तीन छात्राएं खाना खाने मेस के लिए निकलीं।

बीटेक फोर्थ ईयर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र फैजल, ऐश्वर्य, सौरभ व प्रत्यूष श्रीवास्तव भी इन जूनियर छात्राओं को छेड़ते हुए मेस में घुस आए।

यहां पर उन्होंने छेड़खानी की और अश्लील हरकत करने लगे। इस पर छात्राओं ने अपने सहपाठी मुजफ्फर, शिवम आनंद व अखिल राय को बुला लिया।

जूनियर छात्रों ने सहपाठी छात्राओं से छेड़खानी का विरोध किया। इस पर सीनियर्स ने छात्राओं सहित जूनियर छात्रों की पिटाई की।

पीड़ित छात्रों ने घटना की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन सीनियर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज तक नहीं दिखाए गए। कहा गया कि वह तो मिल नहीं रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें