फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर किया दुष्कर्म, फिर करने लगा यौन शोषण

Tue, 19 Nov 2013 10:52 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य संपत्ति विभाग के एक वाहन चालक ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाई महिला से सहानुभूति जता नजदीकी बनाई।
विज्ञापन


मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण के साथ ही रुपये व गहने ऐंठे और किनारा कस लिया।

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने हजरतगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में महिला को राज्य संपत्ति विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिली थी।

वाहन चालक रामकरन यादव ने किसी तरह से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत करने लगा।

पढ़ें- क्राइम की खबरों के लिए यहां आएं

बाराबंकी के कुर्सी थाने के गांव दौड़हारा निवासी रामकरन ने सहानुभूति जताने के साथ नजदीकी बनाई।

धीरे-धीरे उसके घर जाने लगा। आरोप है कि 28 अक्तूबर को रामकरन मिठाई लेकर पहुंचा। खुशी की बात कहते हुए मिठाई खिलाई।

थोड़ी देर बाद नशा चढ़ने पर रामकरन ने दुष्कर्म किया। होश आने पर रामकरन को फटकारा और झगड़ने लगी।

इस पर रामकरन ने शादी कर जिंदगी भर साथ निभाने का झांसा देकर शांत कराया।  इसके बाद रामकरन आए दिन घर पहुंचकर मनमानी करने लगा।

दुबारा घर बसने की आस में महिला भी विरोध नहीं करती थी। इस दौरान रामकरन ने बहाने से मोटी रकम के साथ ही उसके गहने भी हड़प लिए।

महिला का कहना है कि इज्जत लूटने के साथ कंगाल करने के बाद रामकरन ने दूरी बनानी शुरू कर दी। शादी की बात पर धमकाने लगा।

कोई रास्ता न देख एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी जे रविंदर गौड ने इंस्पेक्टर हजरतगंज को 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें