फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने माशूका और उसके पति पर फेंका तेजाब

Fri, 28 Mar 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध और केस दर्ज कराने की चेतावनी देने पर एक सिरफिरे ने दंपती व उनके बेटे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


लखनऊ से सटे जिले बहराइच के नवाबगंज के चौगड़वा गांव में पड़ोसी युवक ने बुधवार रात पूरे परिवार के सोते वक्त हमला किया। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां मां-बेटे की हालत नाजुक बनी है।

पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में टीम दबिश दे रही है। नवाबगंज थाना अंतर्गत चौगड़वा गांव निवासी रामपाल की पत्नी सावित्री (35) को आरिफ अरसे से तंग कर रहा था।
विज्ञापन


दो दिन पहले आरिफ ने सावित्री से छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसी थीं। इस पर रामपाल ने केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी थी। रामपाल और आरिफ में नोंकझोंक भी हुई थी और आरिफ ने देख लेने की धमकी दी थी।

बुधवार देर रात जब रामपाल, सावित्री और बेटा आलोक कुमार (7) सो रहे थे तभी आरिफ दीवार फांदकर मकान में घुस आया। उसने दंपती और बेटे पर तेजाब का बोतल उड़ेल दिया और भाग निकला।

वारदात को अंजाम देने से पहले आरिफ ने आस-पड़ोस के घरों के दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। इस कारण दंपती की चीख-पुकार पर काफी देर बाद पड़ोसी किसी तरह रामपाल के घर पहुंचे।

ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सावित्री और आलोक की हालत काफी गंभीर बनी है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी विभाग के डॉ. एसएन राव ने मां-बेटे की आंखों में तेजाब जाने से रोशनी जाने की आशंका जताई है।

वहीं, घटना की सूचना पाकर सीओ असलम खान, थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा भी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामपाल की तहरीर पर आरिफ को नामजद करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सावित्री और आरिफ के बीच थे प्रेम संबंध
सावित्री पेशे से नर्तकी है। उसका पति भी नाच-गाना कर ही परिवार का भरण पोषण करता है।

पुलिस की तफ्तीश के अनुसार सावित्री और आरिफ के बीच साल भर से प्रेम संबंध थे। आरिफ का सावित्री के घर आना-जाना था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सावित्री एक वर्ष पूर्व आरिफ के साथ नेपाल चली गई थी। 10 दिन पूर्व दोनों नेपाल से गांव लौटे थे।

इस मामले में रामपाल ने ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की थी। इस पर 17 मार्च को गांव में पंचायत हुई थी। ग्राम प्रधान लुतफुर्रहमान के सामने आरिफ ने सावित्री को रामपाल के हवाले किया था।

लेकिन, इसके बाद फिर वह सावित्री से छेड़छाड़ व अश्लीलता करने से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात को लेकर रामपाल और आरिफ के बीच विवाद चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें