फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली में हत्या के वांछित अभियुक्त को दबोचा गया, महिला की हत्या कर शव छत से फेंका था

Sun, 14 Mar 2021 10:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

डीसीपी मध्य की सर्विलांस सेल की मदद से नई दिल्ली के सुभाष प्लेस थाने में महिला की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मुकेश पासवान को आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य सोमन बर्मा के मुताबिक, नई दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में स्थित जेजे कॉलोनी के फ्लैट में रेशमा (21) की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद महिला को प्रथम तल से नीचे फेंक दिया गया था। थाना सुभाष प्लेस पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

इस दौरान मुकेश पासवान का हत्या में नाम आया। पुलिस ने मुकेश की तलाश शुरू की तो पता चला कि मुकेश लखनऊ की ओर निकला है। इस पर दिल्ली पुलिस ने जेसीपी नवीन अरोड़ा से संपर्क किया।
विज्ञापन


नवीन अरोड़ा के आदेश पर डीसीपी मध्य की सर्विलांस की टीम ने पता लगाया की टोल प्लाजा की तरफ मुकेश आ रहा है। इसके बाद डीसीपी मध्य की सर्विलांस टीम और नई दिल्ली की पुलिस ने मुकेश को टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मुकेश मूल रूप से मिर्जापुर दरभंगा का रहने वाला है। मुकेश के पास से पुलिस को कार बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर नई दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना की पुलिस गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें