फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो घायल

Sat, 28 Dec 2013 08:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल क्षेत्र में शुक्रवार शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे आम के पेड़ में घुस गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कार काटकर घायलों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा है।

पुलिस ने सड़क से कार हटवाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक फोन पर बात कर रहा था। इससे यह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव निवासी किसान सूबेदार सिंह (35) तीन दोस्तों के साथ माल क्षेत्र में परिचित के घर गया था। जहां से वह शाम चार बजे वापस लौट रहे थे।

माल-मलिहाबाद मार्ग पर बेकाबू कार सड़क किनारे लगे पेड़ में घुस गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार मोहनलालगंज के पुरसैनी गांव निवासी अशोक यादव, सुरेंद्र, फूलचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कटर मंगवाकर कार काटकर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने सूबेदार व अशोक को मृत घोषित कर दिया।

जबकि सुरेंद्र व फूलचंद्र को ट्रामा भिजवाया। पुलिस ने कार में मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद घरवाले ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर रोने बिलखने लगे।

थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक सूबेदार वाहन चलाते वक्त फोन पर बात कर रहा था।

जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मृतक सूबेदार की पत्नी गीता व चार बच्चे हैं। पति की मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें