फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा, फिजियोथेरेपिस्ट का बेटा निकला लुटेरा

Sat, 07 Sep 2013 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर आशियाना में इन्कम टैक्स वकील के घर दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा किया है।
विज्ञापन


क्लाइंट बनकर पहुंचे बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को घायल कर वारदात अंजाम दी थी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की जद में आने से बचने के लिए बदमाशों ने लूटे गए तीनों मोबाइल तालाब में फेंक दिए थे।

गिरफ्तार बदमाशों में एक का पिता फिजियोथेरेपिस्ट है, जबकि उनके दो फरार साथी प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं।

एसपी क्राइम रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर आशियाना क्षेत्र में देवी खेड़ा के पास से रजनी खंड के लवकुश शर्मा व पीजीआई क्षेत्र के हैवत मऊ मवैया निवासी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने 11 अगस्त को आशियाना क्षेत्र में इन्कम टैक्स वकील विष्णु गोपाल मेहरोत्रा के घर लूट की बात स्वीकारी। बदमाशों की निशानदेही पर एक तालाब से विष्णु के घर से लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं।

साथ ही लवकुश ने बताया कि वह जेल में बंद लुटेरे छोटक्के का चेला है और अपने दोस्त राहुल, मुकेश यादव व विक्की यादव की मदद से वकील विष्णु के घर लूट की थी। इस दौरान गहनों के अलावा सिर्फ साढ़े चार हजार रुपये मिले थे।

ऐसे अंजाम दी वारदात
लवकुश ने कबूला कि कई दिन रैकी के बाद वारदात के लिए रविवार का दिन चुना। कारण इसी दिन मकान में चलने वाला ब्यूटी पार्लर बंद रहने के साथ ही पशु चिकित्सक का क्लिनिक भी देर से खुलता था।

पूरी तैयारी के बाद साथियों के साथ 11 अगस्त को विष्णु गोपाल के घर पहुंचा। राहुल ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए इन्कम टैक्स संबंधी सलाह मांगी। वकील ने बरामदे में बैठकर बातचीत शुरू की।

थोड़ी देर बाद मुकेश ने पानी मांगा, जबकि राहुल ने गर्मी होने की बात कही। इस पर विष्णु गोपाल पानी लेने अंदर गए और चारों लोगों को भी कमरे में बुला लिया। अंदर पहुंचते ही राहुल ने फ्रिज से पानी निकाल रहे वकील पर हमला किया।

चीख सुनकर पहुंची पत्नी को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद दो बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाया, जबकि दो ने कीमती माल की तलाश में घर खंगाला। हालांकि सेफ की चाभी हाथ न लगने से ज्यादा माल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


बीकॉम पास लुटेरे का पिता फिजियोथेरेपिस्ट
केकेसी से बीकॉम करने के बाद मुकेश फिजियोथेरेपिस्ट पिता बृजनंदन सिंह यादव की आर्यनगर स्थित क्लीनिक पर बैठने लगा। इस दौरान विक्की, राहुल व लवकुश से संपर्क  हुआ। जल्द पैसा कमाने के इरादे से विक्की ने लूट की साजिश रची। और दो हफ्ते रैकी के बाद वारदात अंजाम दे डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें