फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: कोरोना से पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही पत्नी खुद को आग लगा छत से कूदी, मौत

Sun, 06 Jun 2021 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सुल्तानपुर में करीब एक महीने पहले पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही पत्नी ने खुद को आग लगाकर छत से छलांग लगा दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
बलविंदर सिंह बग्गा व रोजी बग्गा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माह भर पहले कोरोना से हुई पति की मौत के बाद अवसाद में चल रही महिला ने रविवार की सुबह खुद को आग लगाकर छत से छलांग लगा दी। आनन-फानन मोहल्ले वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मामला शहर की पंजाबी कॉलोनी का है। कोतवाली नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी बलविंदर सिंह बग्गा की एक माह पहले कोरोना से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। संक्रमण के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी मौत हो गई।

बलबिंदर की मौत के बाद उनकी पत्नी रोजी बग्गा (48) अवसाद में चल रही थीं।  रविवार की सुबह रोजी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब वह आग की लपटों में घिर गईं तो छत से छलांग लगा दी। मोहल्ले वाले यह नजारा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका की दो बेटियां जसप्रीत व जनप्रीत हैं। जसप्रीत की दो साल पहले कानपुर में शादी हुई है। पिता के निधन के बाद बड़ी बेटी घर आई थी और कुछ दिन पहले ही छोटी बहन को साथ लेकर कानपुर चली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें