फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के पुलिस बूथ में विक्षिप्त महिला से आधी रात को दरिंदगी, आरोपी को पकड़कर भीड़ ने धुना

Sun, 08 Oct 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ा और धुना गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के हसनगंज कोतवाली के घरे डालीगंज में शनिवार देर रात पुलिस बूथ पर एक वहशी ने विक्षिप्त महिला से दरिंदगी की। वारदात रात करीब 12 बजे हुई। पीड़िता ने शोर मचाया तो पास से गुजर रही समाजसेवी हुस्न आरा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला दिया।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी निरालानगर की लाल कॉलोनी निवासी राहुल चौधरी को दबोचकर जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की उम्र करीब 50 वर्ष है। वह इलाके में ही सड़क व फुटपाथ पर रहकर जीवन-यापन करती है। शनिवार रात राहुल उसे खींचकर बूथ में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


उसी दौरान हुस्न आरा उधर से गुजरीं तो शोर सुनकर बूथ पर पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। जाली से झांककर युवक को महिला से जबरदस्ती करते देखा तो शोर मचाकर भीड़ को बुला लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें