रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी से रामनगर आ रही कार शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। इससे मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी कार चालक बबलू पाल, उसकी मां रुक्मणी पाल, लकी पाल, मुस्कान घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। रुक्मणी के दोनों हाथ फ्रैक्चर बताए गए हैं।