फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Sitapur: महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका, सिर, एक हाथ व एक पैर था गायब

Wed, 09 Nov 2022 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के रामपुर कला इलाके में एक महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। उसके शरीर के कई हिस्से गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना रामपुर कला इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई। जिसका शव गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चहारपुर गांव में गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा पाया गया जिसकी उम्र 30 वर्ष आंकी जा रही है। महिला का एक हाथ, एक पैर और सिर गायब है जिसे देखकर या लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को खेत में छिपा दिया है।

मंगलवार देर रात खेत स्वामी जब खेत की तरफ गया तो उसने शव पड़ा हुआ पाया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देर रात ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें