फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर महिला का गला रेता

Sat, 17 Sep 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर शुक्रवार की रात महिला की हत्या कर दी गई। वह सुबह मवेशी चराने निकली थी। इसी दौरान हंसिया से गला रेत कर उसे मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन


महिला के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो जंगल में लाश मिली। पुलिस ने पति की तहरीर पर बेटी के प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रामपुर सुदौली गांव की रहने वाली सुरसती (50) पत्नी जगन्नाथ गुरुवार को मवेशी चराने के लिए घर से बता कर गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद घर वाले गांव के पास स्थित जंगल में पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा। कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानेदार अरविंद पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की बेटी के गांव के ही विजयपाल से प्रेम संबंध थे। इसका सुरसती विरोध करती थी। वह घर से जानवर चराने निकली थी।

आरोप है कि इसी दौरान विजय पाल ने हंसिया से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति जगन्नाथ की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल भी बरामद हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें