फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अखबार में खबर छपी है कि दो दिनों तक गहने पहनकर निकलना मना है...', बताकर महिला के साथ हो गया 'खेल'

Sat, 03 Apr 2021 07:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के साथ हुई टप्पेबाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला से खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने उड़ा दिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक, इंदिरानगर में किराए के मकान में दिव्यांग बेटी संग रहने वाली बुजुर्ग सुमन भटनागर शनिवार को किसी काम से ईरम स्कूल के पास गईं थीं। वहीं एक युवक ने कुछ दूर पर खड़े बाइक सवार व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो आपको बुला रहे हैं। सुमन जब बाइक सवार के पास गईं तो उसने जेब से पुलिस का बैज निकालकर दिखाते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया फिर डांटते हुए कहा कि क्या आप अखबार नहीं पढ़तीं हैं, जिसमें आज खबर छपी है कि दो दिन तक कोई भी सोने-चांदी के गहने पहनकर घर से नहीं निकलेगा।

इस पर सुमन ने कहा कि उन्होंने तो अखबार में ऐसी कोई खबर नहीं देखी। बाइक सवार ने कहा कि आपने ठीक से अखबार नहीं पढ़ा होगा। इस पर सुमन ने सोने की दोनों चूड़ियां, कान की बालियां व दो अंगुठियां उतारकर बैग में रख लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया

बाइक सवार ने कहा कि इस तरह से गहने गिर जाएंगे और उसने सुमन से गहने लेकर कागज के लिफाफे में रखकर उन्हें दे दिए। घर जाकर सुमन ने लिफाफा खोला तो उसमें गहने नहीं थे। उन्होंने यूपी-112 के नंबर पर सूचना दी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया।

इसके बाद सी-ब्लॉक की आम्रपाली चौकी की पुलिस ने भूतनाथ चौकी क्षेत्र का मामला बताया। जबकि भूतनाथ चौकी से सुमन को आम्रपाली चौकी जाने को कहा गया। इस पर सुमन ने गाजीपुर इंस्पेक्टर से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि आप परेशान न हों, पुलिसकर्मी घर आकर आपसे तहरीर ले लेंगे। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें