दरगाह शरीफ थाना इलाके में मंगलवार देर रात जेठ मेले से लौट रही 26 वर्षीय युवती को गुलाम अलीपुरा मोहल्ला निवासी कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की।
युवती की हालत बिगड़ने पर दरिंदे उसे रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। रात एक बजे के आसपास गश्त कर रहे चौकीदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुलामअलीपुरा निवासी जीतू, नान उर्फ बंटा और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जीतू और नान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि युवती की हालत नाजुक है। कई गंभीर चोटें पाई गईं। खून बहना बंद नहीं हो रहा था। लिहाजा कई टांकें लगाने पड़े।