फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में शिक्षक को बंधक बनाया और पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 21 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद के गोजिहार गांव में मंगलवार दोपहर भरी पंचायत में  शिक्षक रामकुमार यादव (34) को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया।
विज्ञापन


माल के मलखापुर गांव के रामकुमार पर इंटर की छात्रा को भगा ले जाने का आरोप था। छात्रा 18 अप्रैल से ही गायब थी। पुलिस ने छात्रा के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है जबकि पिता फरार है। चार बच्चों का बाप रामकुमार छात्रा का रिश्तेदार था।

ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा और रामकुमार के संबंधों के बारे में सभी जानते थे। यही वजह थी छात्रा के गायब होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मंगलवार को उसे बहाने से गांव बुलवाया। इसके बाद घर के आंगन में पंचायत शुरू हुई।
विज्ञापन


रामकुमार का मोबाइल छीनकर सिमकार्ड निकाल कर पानी में डाल दिया गया। हाथ-पैर बांधकर प्लास्टिक के पाइप से पीटते हुए छात्रा के बारे में पूछताछ शुरू हुई।

रामकुमार ने कुबूला कि छात्रा को उसने काकोरी के कुसमौरा गांव में रिश्तेदार रंजीत के घर रखा है। कुछ लोग कुसमौरा जाकर छात्रा को ले आए। इसके बाद पिटाई का सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं।
विज्ञापन

मौत होते ही शव घर के बाहर फेंका

रामकुमार यादव - फोटो : amar ujala
रामकुमार की मौत होते ही शव घर के बाहर फेंक दिया गया। रामकुमार के पिता नन्हे यादव ने छात्रा के पिता और दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रामकुमार के चचेरे भाई बृजेश ने प्रधानपति वीरेंद्र यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। बृजेश का आरोप है कि पुलिस वीरेंद्र को बचा रही है।

ऐसी रही बेरहमी
हाथ-पैर बांधकर दोपहर से रात तक कभी प्लास्टिक की पाइप तो कभी डंडों से पीटा। निढ़ाल पड़ा तो चारपाई पर डाल दिया। हर आने-जाने वाला थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाता। सांसें कब उखड़ गईं पता ही न चला। देर रात मौत की जानकारी हुई तो घर से बाहर फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें