फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और तांत्रिक बना आसाराम बापू, छात्रा का किया रेप

Thu, 16 Oct 2014 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने छात्रा के साथ रेपकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। विरोध करने पर फोटो नेट पर डालने की धमकी भी देता है। फर्जी निकाहनामा भी तैयार कर लिया। छात्रा ने इस मामले की शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गंज थाना क्षेत्र की एक युवती बीए में पढ़ती है। उसको काफी समय से दौरा पड़ता था।

परिजन कोतवाली क्षेत्र के कुंडे मियां निवासी तांत्रिक वकार नजमी के पास ले गए। उसने दावा किया कि वह युवती को ठीक कर देगा। आरोप है कि इलाज के दौरान वह युवती को कोई नशीला पेय पिला देता था और परिजनों को बाहर बैठा देता था।
विज्ञापन


आरोप है कि तांत्रिक ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। इस दौरान उसने उसकी तस्वीर भी ले ली। युवती जब भी विरोध करती थी, वह उसकी तस्वीरें नेट पर डालने की धमकी देता था। उसने युवती के साथ फर्जी निकाहनामा भी तैयार कर लिया था। आरोपी ने छह माह के दौरान युवती के साथ कई बार रेप किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

युवती ने खुद बताई करतूत

दो दिन पहले तांत्रिक की बेटी युवती के घर पहुंचकर गई है, उसे अपनी मां बताते हुए अपने साथ ले जाने लगी। इसके बाद युवती ने परिजनों को सारा किस्सा बताया।

परिजन एसपी साधना गोस्वामी के पास जा पहुंचे और उनको पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी हरिश चंद्र जोशी का कहना है कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर उसे  गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें