फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर पेड़ से लटका दिया शव, हत्यारों ने शरीर पर लगाया था मिट्टी का लेप

Wed, 20 Sep 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
इसी पेड़ पर लटकता पाया गया शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर के विंदेश्वरीगंज के टड़रसा गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर चारपाई पर लेटे एक छात्र को अगवाकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर स्थित महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे छात्र का शव लटकता पाया गया। घटना स्थल पर हाथापाई के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


छात्र के पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाया गया था। हत्या की सूचना पाते ही सीओ बल्दीराय ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के टड़रसा मजरे ऐंजर निवासी राम आसरे यादव का बेटा राम बक्स यादव (20) राम दुलारी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार की रात राम बक्स खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। देर रात राम बक्स चारपाई पर नहीं मिला तो परिवारीजन उसे तलाशने लगे। बुधवार की भोर में गांव के बाहर राम बक्स का शव महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


राम बक्स के पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाया गया था। पास स्थित एक छोटे से गड्ढे के पास हाथापाई के निशान भी पाए गए।
विज्ञापन

हत्या की आशंका जताते हुए थाने में दी तहरीर

विलाप करते छात्र के परिवारीजन। - फोटो : amar ujala
हत्या की सूचना पाते ही सीओ बल्दीराय लेखराज सिंह, एसओ बल्दीराय एसपी सिंह फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। मृतक के चाचा ने राम बक्स की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें