आरोपी दरोगा पुत्र राजकुमार।
- फोटो : amar ujala
छात्रा के पिता का कहना है कि शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने से राज कुमार का हौसला बढ़ता गया। उसने बृहस्पतिवार को छात्रा को मैसेज भेजने के साथ कई बार कॉल की। तेजाब फेंककर जिंदगी तबाह करने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस से आहत छात्रा ने दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया।
केबिल से बची जान
एक निजी अस्पताल में छात्रा का इलाज करा रहे पिता ने बताया कि दूसरी मंजिल से कूदी छात्रा केबिल के तारों से उलझते हुए सड़क पर गिरी थी। इसके चलते उसकी जान बच गई। हालांकि दोनों पैरों की हड्डियां टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह का कहना है कि मामले में संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपी को जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए हैं। छात्रा के पिता द्वारा पुलिस पर लगाए आरोपों की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।