बहराइच के जिला न्यायालय की सुरक्षा में लगे एक आरक्षी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले में मुजफ्फरनगर निवासी नीरज सिंह सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी इस समय जनपद न्यायालय की सुरक्षा में लगी हुई थी। सोमवार की सुबह सदर तहसील में पेड़ से सिपाही का शव लटका मिला।
उसे मृतक आश्रित के पद पर नौकरी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर इलाके की पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक अरूण द्विवेदी ने बताया कि परिवार के लोग आ रहे हैं। उनसे बातचीत के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।