फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में ही अफसर की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास!

Tue, 16 Dec 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर नौकर ने एक अधिकारी की नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात के वक्त अफसर सरकारी काम से लखनऊ गए थे। पत्नी अपने कमरे में सो रही थी, जबकि बेटी घर में खेल रही थी। शोर सुनकर मां की नींद टूटी और डरी सहमी मासूम बेटी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


मगर, तब तक आरोपी भाग गया। शाम को पति के घर लौटने पर मां ने अर्दली के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करी दी है।

शहर में एक अफसर शनिवार को काम से लखनऊ गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और नौ वर्षीय बेटी घर में थी। मां-बेटी के अलावा घर में नौकर भी था। दोपहर में बेटी को खाना खिलाकर नौकर को बच्ची का ख्याल रखने की हिदायत देकर मां अपने कमरे में सोने चली गई। बेटी घर में खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी अचानक उसके चीखने की आवाज सुनकर मां की नींद टूट गई। मां के मुताबिक, भागकर बेटी के पास पहुंची तो वह बेसुध रो रही थी। मां को देखते ही डरी सहमी उनके गले से लिपट गई और आपबीती सुनाई।

आखिर किस पर करें विश्वास

बेटी की बात सुनकर वह आग बबूला हो गई और नौकर को आवाज लगाई, मगर वह भाग गया था। दरअसल, नौकर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पति के घर लौटने पर मां ने पूरी बात बताई और पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी नौकर बृजेश कुमार के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सदर कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि, मामले की जांच सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह को सौंपी गई है। नौकर कहां का रहने वाला है, इसकी जांच कराई जा रही है।

बेटी के साथ हुए कृत्य से आहत मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि, घर में काम करने वाले नौकर का व्यवहार अच्छा था, बोलचाल भी ठीक था। उस पर सभी विश्वास करते और परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। मगर, उसके मन में तो कुछ और ही चल रहा था। आखिर किस पर विश्वास करें।
विज्ञापन

नौकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें