थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका बुधवार शाम गांव में जेसीबी से खुद रही सड़क को देखने अपने आठ वर्षीय भाई के साथ गई थी।
इस दौरान एक किशोर ने बालिका के भाई को वहां से भगा दिया और बालिका को अपने साथ पास ही स्थित खेत में ले गया। जहां रेप के बाद गला दबाकर बालिका की हत्या कर दी।