अमेठी के पीपरपुर थाने के एक गांव में युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत से पूर्व नायब तहसीलदार ने पीड़िता का बयान लिया है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। उसकी मां दवा लेने के लिए बाजार गई थी। इस बीच गांव का ही लल्लू उर्फ इलियास घर का दरवाजा खुला देखकर अंदर घुस गया। लल्लू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश शुरू कर दी।
किशोरी ने शोर मचा दिया तो आरोपी ने घर में रखा केरोसिन उठाकर उस पर डाल दिया। किशोरी बचाव के लिए मदद मांगती रही, लेकिन किसी को उसकी आवाज नहीं सुनाई पड़ी।