फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक के साथ नहीं पिया तो पत्नी की आंखों पर तेजाब डाला

Sun, 03 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में जिला पंचायत सदस्य शैलू सोनकर की बहन को उसके पति ने कोल्डड्रिंक की बोतल में भरकर तेजाब पिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर बाल पकड़कर चेहरे पर तेजाब उडे़ल दिया। जिससे विवाहिता की दोनों आंखें, चेहरा झुलस गया और आंखों की रोशनी चली गई।
विज्ञापन


परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। कश्यप नगर कल्याणपुर निवासी शैलू सोनकर औंगी क्षेत्र कानपुर देहात से जिला पंचायत सदस्य हैं।

इनकी बहन सुनीता सोनकर (35) की शादी कल्याणपुर के मिर्जापुर नई बस्ती के उमाशंकर सोनकर से हुई है। दंपति की एक बेटी गरिमा (8) भी है। पति से विवाद के चलते सुनीता लगभग एक महीने से मायके में है।
विज्ञापन


शैलू ने बताया कि शनिवार शाम को बहनोई ने फोन करके सुनीता को अपने घर बुलवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

पीने से मना किया तो चेहरे पर उड़ेल दी पूरी बोतल

पीड़ित सुनीता अपनी मां के साथ अस्पताल में - फोटो : amar ujala
सुनीता ने बताया कि पति ने घर पहुंचने पर कोल्डड्रिंक पीने को दी, तभी बोतल छलक गई और जमीन पर गिरी कोल्डड्रिंक से धुआं निकलने लगा। शक होने पर सुनीता ने कोल्डड्रिंक पीने से इनकार किया तो पति ने जबरन बोतल मुंह में लगाने का प्रयास किया। फिर बाल पकड़कर तेजाब की पूरी बोतल चेहरे पर उड़ेल दी।

इससे सुनीता की दोनों आंखें, चेहरा, मुंह और गर्दन तेजाब से झुलस गया। चीख-पुकार सुन पड़ोसी दौड़े तो उमाशंकर भाग निकला। पड़ोसी सुनीता को एसपीएम हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस बीच भाई शैलू सहित अन्य लोग भी पहुंच गए।

इसके बाद उसे सर्वोदय नगर स्थित डीएस मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों आंखों में तेजाब जाने से रोशनी चली गई है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें