फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 07 Mar 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मृतक युवक । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी जिले के संग्रामपुर के भावलपुर गांव में एक अठारह वर्षीय दलित युवक अजीत उर्फ स्वप्निल पुत्र महाराजदीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मृतक युवक का शव घर से चंद कदमों की दूरी पर ईंट भट्ठे के पास गेहूं के खेत में पड़ा मिला है। सुबह पिता महाराजदीन शौच के लिए गए तो बेटे का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला।

शव की पहचान कर परिजनों ने विरोध जताते हुए उठाने से मना कर दिया। हालांकि, पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने पर वो माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सीओ अर्पित कपूर, एसडीएम महात्मा सिंह ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें