फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ईंट से हमलाकर बाप ने बेटे को मार डाला, शराब पीने के दौरान पिता-पुत्र में हुआ था विवाद

Thu, 10 Feb 2022 01:01 PM IST
ishwar ashish माय सिटी रिपोर्टर , अमर उजाला, लखनऊ

सार

बंथरा में शराब पीने के दौरान पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान बाप ने ईंट से हमलाकर पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
मृतक पुत्र शुभम और फरार आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंथरा इलाके में बुधवार देर रात साथ बैठकर शराब पी रहे पिता पुत्र में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर गुस्साए पिता ने ईंट से हमला करके बेटे को लहूलुहान कर दिया। घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बहू-पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र में नशे बाजी को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। कई बार पुलिस दोनों को कड़ी चेतावनी भी दे चुकी थी। मामले में मृतक की पत्नी ने आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

बंथरा क्षेत्र के उम्मेद खेड़ा निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ काली बुधवार रात अपने बेटे शुभम (35 ) के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया जिस पर काली ने ईंट से बेटे शुभम के सिर पर हमला कर दिया। शुभम की पत्नी अनामिका के शोर मचाने पर काली मौके से भाग गया। घटना में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बंथरा इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अनामिका सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी कृष्ण कुमार सिंह की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस के मुताबिक करीब 5 साल पहले शुभम ने क्षेत्र में ही रहने वाली अनामिका उर्फ प्रिंसी से प्रेम विवाह किया था। शुभम बेरोजगार था और कोई कामकाज नहीं करता था। पिता पुत्र की नशे की लत ने परिवार में परेशानियां शुरू कर दी जिसके चलते आए दिन घर में कलह और मारपीट होती थी। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर दो बार शिकायत भी की थी। जिस पर पुलिस ने पिता पुत्र को कड़ी चेतावनी भी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें