इस बीच रविवार की सुबह जब राजेश का शव बुढ़वल रेलवे स्टेशन मार्ग पर हाईवे किनारे बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि मृतक के साथी बब्लू निवासी ग्राम बारासिंघा थाना बिसवां जनपद सीतापुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी बब्लू ने बताया कि यदि वह राजेश को न मारता तो उसकी हत्या राजेश कर देता।
घर का अकेला वारिस था राजेश
मृतक राजेश के चाचा शोभरन ने बताया कि राजेश के पिता तोताराम का निधन उसके बचपन में ही हो गया था। उसके बाद से चाचा ने ही राजेश को पालने के साथ उसकी देखरेख की। अब इस समय राजेश रामनगर में रहकर मृत जानवर उठाने का काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। राजेश के घर न तो इनकी मां जिंदा है और न ही कोई भाई, बहन ऐसे में इस परिवार का अंत हो गया है।