फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के जवान ने सिर्फ इसलिए कर डाला व्यापारी का किडनैप, खुले और भी कई राज

Mon, 29 Jan 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स का जवान ऐसा भी कर सकता है यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सिर्फ इस वजह से उसने गाजियाबाद के नामी व्यापारी का किडनैप कर लिया। गाजियाबाद के उद्यमी अनिल अरोड़ा अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता एयरफोर्स के जवान प्रदीप कुमार के कर्ज के दलदल में फंसने की कहानी सामने आई है।

विज्ञापन


दरअसल एयरफोर्स के जवान ने तीन युवकों से एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कराने के नाम पर 18 लाख की रकम ली थी, जिसे बिचौलिया लेकर फरार हो गया था। तीनों युवक लगातार एयरफोर्स के जवान पर दबाव बनाए हुए थे। कर्ज उतारने के लिए अपहरण का ताना बाना बुना था।

मालूम हो कि 25 जनवरी गाजियाबाद के उद्यमी अनिल अरोड़ा का अपहरण हो गया था। शनिवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार तहसील के पास मुठभेड़ के बाद अनिल अरोड़ा को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया था। मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता प्रदीप कुमार और राशिद गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।   
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती एयरफोर्स के जवान प्रदीप कुमार पुत्र वजीर निवासी दुर्गा कालोनी जिला जींद हरियाणा ने अपराध की राह पकड़ने की अपनी कहानी सुनाई। बकौल जवान कि उसने झज्जर हरियाणा के एक परिचित को तीन युवकों को एसएससी परीक्षा पास कराने के लिए 18 लाख की रकम दी थी।

विज्ञापन

परीक्षा में तीनों युवक फेल हो गए और परिचित रकम लेकर फरार हो गया। तीनों युवक प्रदीप पर रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। कर्ज से उबरने के लिए उसने राशिद से संपर्क साधा था।

पुलिस की माने तो पहले किसी धनाढ्य घर के किसी लड़के के अपहरण की योजना थी, लेकिन फिर राशिद ने उद्यमी अनिल अरोड़ा को सॉफ्ट टॉरगेट बताया। गुड़गांव में वेल्डर का कार्य कर रहा राशिद कई वर्ष से उद्यमी के संपर्क में था। इसलिए उसके झांसे में आकर उद्यमी तुरंत कार में बैठ गया था।

हरिद्वार में फेंकने की बनी थी योजना
 उद्यमी अनिल अरोड़ा को यहां बेहोशी की हालत में फेंकने की योजना भी एक बारगी बन गई थी, लेकिन फिर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। उन्हें उम्मीद थी कि वे फिरौती की रकम वसूलने में कामयाब रहेंगे। इसलिए अंबाला को फिरौती वसूलने का ठिकाना बनाया था। एक पुलिस टीम अंबाला में भी डेरा डाले हुए थी।

आज करनी थी ड्यूटी ज्वाइन
चंडीगढ़ में एयरफोर्स छावनी में तैनात जवान प्रदीप कुमार सोमवार (आज) तक छुट्टी पर था। उसे मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें