प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतक बृजेश के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान आरोपी भाई फूलचंद तांत्रिक साधना कर रहा था। जब पुलिस ने फटकार लगाई तो हंगामा करने लगा। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
परिजनों को डराकर करता रहा भाई को फिर से जिंदा करने का ढोंग
पुलिस के मुताबिक, फूलचंद भाई बृजेश का शव लेकर कमरे में बंद हो जाता था। इसके बाद घंटों तांत्रिक साधना करता था। जब बृजेश की हत्या की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया जिस पर वह परिजनों को साधना में विघ्न डालने से नुकसान होने की धमकी देता रहा।