फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की प्रेमिका से चाहता था सेक्स, मिली दर्दनाक मौत!

Tue, 10 Mar 2015 09:18 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की पोल खोलने से नाराज युवक ने दो साथियों की मदद से सोमवार तड़के अपने दोस्त का गला घोंटने के बाद कुल्हाड़ी से वार करके उसे मार डाला। बताया जाता है कि मृतक दोस्त की प्रेमिका से संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


जिसके चलते दोस्तों में दस दिन से तनातनी चल रही थी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मलिहाबाद के गांव भदवाना में अब्दुल हनीफ के हाते में रहकर उनके जानवरों का चारा-पानी व मजदूरी करने वाले दिलदार नट (22) की सोमवार भोर हाते में ही चारपाई पर हत्या कर दी गई।

गांव में ही डेरे में परिवार समेत रहने वाले उसके पिता राजा ने अलग-अलग डेरों में रह रहे रवि नट, नीलू और अच्छेलाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर हुआ झगड़ा

उसने कहा कि दिलदार के दोस्त रवि नट का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दिलदार ने कुछ दिनों पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अपने दोस्तों में चर्चा की थी और युवती के परिवारीजनों से शिकायत करने को कहा था।

इसे लेकर रवि से दस दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके अलावा नीलू और अच्छेलाल कुछ दिनों पहले तक अब्दुल हनीफ के घर मजदूरी करते थे।

दिलदार के मेहनत से काम करने की वजह से नीलू व अच्छेलाल को अब्दुल हनीफ ने काम देना बंद कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ तीनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ शुरू की।

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि रवि, नीलू और अच्छेलाल ने रविवार रात शराब पीने के बाद दिलदार की हत्या की साजिश रची और छोटी कुल्हाड़ी लेकर अब्दुल हनीफ के हाते में जा धमके।

वहां गहरी नींद में सो रहे दिलदार को सोमवार तड़के चार बजे चारपाई पर ही दबोच कर गला दबाया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर वार करके भागने लगे।

इस बीच दिलदार की खबर लेने उसका पिता मौके पर पहुंचा था। उसका कहना है कि दिलदार रोजाना दोपहर व रात में खाना खाने डेरे पर आता था। वह रविवार रात खाना खाने नहीं आया। रात भर इंतजार किया और तड़के उठकर हाते में गया तो तीनों आरोपी भागते नजर आए।
विज्ञापन

प्रेमिका से संबंध बनवाने के लिए बना रहा था दबाव

पुलिस की पूछताछ में रवि नट ने खुलासा किया कि दिलदार को उसके प्रेमप्रसंग की जानकारी हो गई थी। उसने प्रेमिका से संबंध बनवाने के लिए दबाव बनाया।

नाराजगी जताने पर उसने दोस्तों में चर्चा की और संबंध न बनवाने पर युवती के परिवारीजनों से शिकायत की धमकी दे रहा था।

धमकी से प्रेमिका को काफी परेशान देखकर उसने दिलदार को ठिकाने लगाने की ठान ली और करीबी दोस्तों संग मिलकर वारदात अंजाम दे डाली। नीलू ने कुबूला कि पहला वार उसने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें