फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सिरफिरे युवक ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, वारदात के बाद दरवाजा बंद कर भाग निकला

Sun, 27 Jan 2019 08:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के डलमऊ के मीर मिरानपुर अल्हौरा मजरे करकसा गांव में सिरफिरे युवक ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। मां को मौत के घाट उतारने के बाद युवक घर के दरवाजे की कुंडी बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन


देर रात जब पड़ोसियों के आवाज देने के बावजूद भी घर से कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों ने कुंडी खोली। अंदर वह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी।

मीर मिरानपुर अल्हौरा मजरे करकसा गांव में ओमप्रकाश अपनी मां के साथ रहता था। बताते हैं कि ओम प्रकाश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शनिवार शाम मां की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद घर के दरवाजे में कुंडी बंद कर भाग गया।

रात करीब आठ बजे पड़ोसियों के आवाज देने पर जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों ने कुंडी खोलकर देखा। कमरे में ओमप्रकाश की मां गंगा देवी (55) खून से लथपथ मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। बगल में खून से सनी हुई कुल्हाड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें