फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घरेलू सहायिका से सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस घरेलू सहायिका से सावधान
विज्ञापन

फरीदाबाद। पॉश इलाकों में घरेलू सहायिका की नौकरी करने के बहाने घरों में घुस कर चोरी करने वाली एक महिला की खोज में पुलिस जुट गई है। शातिर महिला को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के ग्रुप पर उसकी फोटो जारी की हैं। पुलिस इस महिला को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह महिला सैनिक कॉलोनी के संपन्न घरों में जाती है और घरेलू सहायिका का काम मांगती है। नौकरी मिलने पर उसी दिन शाम तक या दूसरे दिन दोपहर में उस समय जब घर के पुरुष सदस्य काम पर गए हों यह महिला वारदात को अंजाम देती है। चाय या पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के सदस्यों को पिलाकर उन्हें बेहोश कर देती है। इसके बाद घर में रखे कीमती जेवर, नकदी आदि समेट कर फरार हो जाती है। सैनिक कॉलोनी चौकी इंचार्ज के अनुसार, यह महिला इलाके के एक घर के लोगों को नशीला पदार्थ पिलाकर सामान बटोर चुकी है जबकि दूसरे घर में वह कामयाब नहीं हो पाई। उनके अनुसार इस महिला ने शहर में अभी तक पांच वारदात अंजाम दी हैं। एक घर के सीसीटीवी कैमरे से उस महिला का फुटेज मिला है, फुटेज की इस फोटो के आधार पर पहचान कर महिला को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें