फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज उतारने के लिए बना लिया चोरों का गैंग, एक हजार देता था कमीशन

Mon, 04 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कर्ज उतारने के लिए एक नि:शक्त मोटर गैराज मालिक ने चोरों का गैंग बना लिया। अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसने सालभर में 20 से अधिक कारें चोरी कर गैराज में ही लाकर काटीं और पार्ट्स बेच दिए।
विज्ञापन


पीजीआई थाने की पुलिस ने सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आल्टो और मारुति 800 कार बरामद हुई है।

एसओ पीजीआई जुबेर अहमद ने बताया कि गिरोह का सरगना सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा बाग नंबर-2 निवासी वकील अहमद है। उसने स्कूटर इंडिया चौराहे के पास इंडिया मोटर के नाम से गैराज खोल रखा है।

नि:शक्त वकील अहमद ने अपने साथी वजीरगंज के शाबिर, अमीनाबाद के उप्पेवाली गली निवासी मो. दानिस और सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा के राम यादव के साथ गैंग बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार की चोरी पर देता था एक हजार का कमीशन

- फोटो : amar ujala
तेलीबाग चौकी प्रभारी विनोद सिंह नीलमथा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध ऑल्टो कार दिखी। इसमें सवार वकील अहमद पूछताछ में कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। गाड़ी के पेपर भी उनके पास नहीं थे।

जांच में पता चला कि कार 15 दिन पहले ही कृष्णानगर से चोरी की गई है। पूछताछ में वकील अहमद ने बताया कि उसने बैंक से लोन लिया।

इसके बाद दोस्तों से भी कर्ज लिया। इसे चुकाने के लिए उसने गैंग बनाया। एक कार की चोरी पर बदमाशों को एक हजार रुपये कमीशन देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें