बहराइच के बिछिया के सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह भाई ने बहन के प्रेमी को भरी पंचायत में हंसिये से वार कर मार डाला। इस दौरान आरोपी ने बहन को भी जख्मी कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुजौली थाना के एक गांव निवासी विवाहिता का प्रेम प्रसंग अरसे से लखीमपुर खीरी के बोझिया निघासन निवासी युवक पिंटू (25) से चल रहा था। विवाह के बाद भी उसका प्रेम संबंध जारी रहा। मायके पहुंचने पर वह अक्सर प्रेमी को बुला लेती। इस मामले को लेकर उसका अपने भाई से विवाद भी हुआ। सावन में विवाहिता मायके पहुंची तो कई बार प्रेमी मिलने घर आया।
बुधवार शाम को विवाहिता ने प्रेमी पिंटू को घर बुलाया तो वह गुरुवार भोर पांच बजे के आसपास वह गांव पहुंचा। पिंटू के गांव में पहुंचते भाई के समर्थकों ने उसे दबोचकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचाया। प्रधान का पुत्र बाहर निकला तो लोगों ने पंचायत की बात कहीे। पंचायत में पिंटू के मौजूद होने की सूचना पाकर उसकी प्रेमिका भी आ गई। इसी बीच प्रेमिका के भाई ने भरी पंचायत के बीच पिंटू के गले पर हंसिये से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पिंटू ने बहन पर भी हंसिये से पीठ पर वार किया, लेकिन किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सुनील को दबोचा। थानाध्यक्ष परवेज अशरफ ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बहन को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विवाहिता की आठ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
आठ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
जिस विवाहिता को लेकर उसके प्रेमी की हत्या की गई। उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाहिता की गोद में चार साल की बच्ची भी है। विवाहिता के परिवारीजनों का कहना है कि विवाह के पूर्व से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोपी भाई बोला, हमारे लिए है दीवाली
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बहन की प्रेमिका के हत्या आरोपी भाई ने अपने बयान में कहा है कि उसके लिए आज का दिन दीवाली से बढ़कर है। लेकिन बहन बच गई, इसका दुख है। भाई ने कहा कि बहन के चलते जलालत की जिंदगी झेलनी पड़ रही थी।