फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये नहीं दिए तो प्रेमिका पर केरोसिन उड़ेल कर जला डाला

Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद इलाके के एक गांव में सोमवार देर रात दीवार फांदकर प्रेमिका से मिलने गए देसी शराब के ठेके के सेल्समैन ने एक लाख रुपये की मांग की। इन्कार करने पर उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाकर भागा।
विज्ञापन


लपटों से घिरी युवती की चीख सुनकर लौटा और आग बुझाने लगा। परिवारीजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा और युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती की बहन ने केस दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि एक गांव में रहने वाला रामू रावत रात 11:30 बजे गांव के ही एक घर की दीवार फांदकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। आरोप है कि मुलाकात के दौरान उसने प्रेमिका से एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


तंगहाली का शिकार युवती द्वारा मोटी रकम देने में असमर्थता जताने पर उसने फटकार लगाई और उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाकर भाग निकला। आहट पर जागी बड़ी बहन ने युवती को लपटों से घिरा देखकर शोर मचाया।

इस बीच प्रेमिका की चीख सुनकर रामू भी लौटा और अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने में जुट गया। चीखपुकार पर दौड़े परिवार के अन्य लोगों ने आग बुझाई और रामू को पकड़ने के साथ पुलिस को कॉल की। युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर केस दर्ज करके रामू को हिरासत में लिया गया। आग बुझाने की कोशिश में उसके भी हाथ झुलस गए थे। युवती को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रेमी की सफाई, युवती ने खुद को जलाया

demo pic
प्राथमिक उपचार के बाद रामू रावत ने पुलिस को बयान दिया कि युवती से सात महीने से प्रेमप्रसंग था। दोनों अक्सर मिलते थे। युवती ने सोमवार रात कॉल करके घर आने को कहा लेकिन ठेके पर काम ज्यादा होने की वजह से देर हो गई।

इस दौरान युवती ने कई बार कॉल की, फिर बोली कि घर के बाहर आकर सूरत दिखा जाओ, वरना जान दे दूंगी। इस पर रात 11:30 बजे प्रेमिका के घर के पास पहुंचा। नाराज युवती ने आग लगा ली। चीख सुनी तो दीवार फांदकर उसे बचाने दौड़ा। अपनी शर्ट से आग बुझाने के साथ पास में रखा कंबल डाला था।

बहन ने लगाया जलाने का आरोप
झुलसी युवती की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। युवती अपने पांच भाई-बहनों के साथ रहती है। गांव के बाहर देसी शराब के ठेके के सेल्समैन रामू ने कई महीने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर एक लाख रुपये की मांग करने लगा। उसने रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी और रात को वारदात अंजाम दे डाली।

कॉल डिटेल खंगाली जाएगी
मामले पर सीओ मलिहाबाद प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि युवती की बहन की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करके रामू रावत को हिरासत में लिया गया है। तफ्तीश कर रहे एसआई अख्तर अली को युवती का कलमबंद बयान दर्ज कराने के साथ पुख्ता सुबूत एकत्र करके कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। रामू व युवती के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें