फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Sitapur: पिलर लगाने के विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 24 Jul 2022 02:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

पिलर लगाने के विवाद में थाना कोतवाली में एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना कोतवाली देहात इलाके में खेत में पिलर लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम शादीपुर में शुक्रवार को अशोक श्रीवास्तव और बृज बिहारी में खेत में पिलर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जो कि बाद में शांत हो गया। शनिवार देर रात दोनों पक्षों में फिर कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोप है कि ब्रज बिहारी ने असलहे से फायर झोंक दी जोकि अशोक के लग गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में पिलर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद फायरिंग की घटना हुई है। मामले में आरोपी समेत दोनों अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें