फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात युवक को गोली मारकर पैसों से भरा बैग लूट लिया, पुलिस ने कहा- पैसे नहीं थे

Sun, 25 Feb 2018 01:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लूट का शिकार हुआ युवक (बायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के नाका के आर्यनगर में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सुपाड़ी फर्म के कर्मचारी अमरकांत पांडेय को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए मोतीनगर की तरफ भाग निकले। अमरकांत की दायीं हथेली पर गोली लगी है। सूचना पाकर आई पुलिस उसे ट्रामा सेंटर ले गई। बैग में करीब 20 हजार रुपये होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


हालांकि, सुपाड़ी फार्म के मालिक ने रुपये अपने होने की बात से इन्कार किया है। अमरकांत का कहना है कि रुपये उसके हैं लेकिन इतने रुपये कहां से आए? इसका जवाब वह नहीं दे सका। उधर, पुलिस का कहना है कि बैग में सिर्फ दुकान की चाबियां ही थीं। एसएसआई अशरफुल एम. सिद्दीकी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। फिलहाल देर रात तक किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

एसएसआई ने बताया कि वारदात रात करीब पौने नौ बजे हुई। नाका निवासी श्याम कृष्ण गुप्ता पानदरीबा में श्री श्यामजी इंटरप्राइजेज के नाम से सुपाड़ी का काम करते हैं। बंथरा के रहीमनगर पड़ियाना निवासी अमरकांत पांडेय करीब चार साल से उनकी दुकान में काम कर रहा है। रात करीब पौने नौ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। आर्यनगर चौराहा पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा पकड़ने के लिए झपट्टा मारा तो गोली चला दी...

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बकौल अमरकांत, बदमाशों ने एक भी शब्द बोले बगैर तमंचा निकालकर उस पर तान दिया। हड़बड़ाए अमरकांत ने दाएं हाथ से तमंचा पकड़ने के लिए झपट्टा मारा तो बदमाशों ने गोली चला दी। हथेली पर गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। इस बीच बदमाश उसका बैग छीनकर भाग गए। अमरकांत ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल ले गई।

जानकारी पाकर श्याम कृष्ण गुप्ता व मार्केट के अन्य व्यापारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। अमरकांत का उपचार कराया जा रहा है। बातचीत के दौरान उसने पुलिस को बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक से आए थे और पैंट-शर्ट पहने थे। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि वह उनका हुलिया और बाइक का नंबर नहीं देख सका।

व्यापारियों की आशंका है कि बदमाश दुकान बंद करके निकलते वक्त ही उसके पीछे लग गए होंगे। श्याम कृष्ण गुप्ता ने बैग में अपने रुपये होने की बात से इनकार किया है। अमरकांत का कहना है कि रुपये उसके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें