फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: सोशल मीडिया पर परिजनों से माफी मांग कर युवक ने लगाई फांसी, कमरे में पंखे से लटकता मिला शव

Thu, 19 May 2022 01:10 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुहैल अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना इलाके में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इलाके के मोहल्ला शेख सराय निवासी सुहैल अहमद (23) मोहल्ले में ही स्थित अपने दोस्त के घर में किराए पर रहता था। बुधवार दोपहर उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला।

मोहल्लेवासियों की मानें तो युवक नशे का आदी हो गया था । नाराज माता पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इस कारण वह अपने दोस्त के मकान में चार साल से किराए पर रहता था। मृतक ने गोरखपुर की एक लड़की से निकाह भी कर लिया था जो अपने मायके में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के पूर्व मृतक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने पिता और चाचा से गलतियों की माफी भी मांगी थी। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें