फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: शराब के नशे में वहशी बन गया बेटा, पिता को डंडे से पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी

Thu, 21 Apr 2022 07:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

युवक देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा जब पिता ने उसे टोका तो विवाद हो गया। युवक ने पिता को पहले तो डंडे से पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन गांव में युवक ने अपने पिता को लाठी से पीटकर मार डाला। आरोप है कि बुधवार को युवक नशे में घुत होकर घर पहुंचा था। इसी को लेकर पिता से उसका विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने पिता को मार डाला और शव कमरे में ही बंद कर दिया। सुबह युवक की दादी वहां पहुंचीं तो कमरे का दृश्य देखकर सन्न रह गईं। 

विज्ञापन


लोरपुर ताजन गांव निवासी भरतलाल (50) का बुधवार देर रात अपने छोटे बेटे अखिलेश (35) से विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि अखिलेश नशे का आदी है। वह बुधवार रात भी नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। पिता ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। अखिलेश ने एक डंडे से पिता को पीटना शुरू कर दिया। जिससे भरतलाल बेसुध हो गये बाद में उनकी मौत हो गई। अखिलेश उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर घर में ही सो गया। परिवार का कोई और सदस्य उस समय घर में नहीं था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब भरतलाल की मां गुरुवार सुबह उनसे मिलने पहुंची। वह भरतलाल का शव पड़ा देखकर सन्न रह गईं। भरतलाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। भरतलाल की मां के शोर मचाने पर गांव वालों ने अखिलेश को दबोच लिया। थोड़ी ही देर में अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह टीम के साथ वहां पहुंच गये और अखिलेश को हिरासत में ले लिया। भरतलाल के साले दोस्तपुर निवासी शैलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश के विरुद्घ हत्या का केस दर्ज कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार अखिलेश अयोध्या में रहकर निजी काम करता है। चार दिन पहले ही वह गांव पहुंचा था। जब से वह आया था, तब से पिता पुत्र के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें